राज्य

महाराष्ट्र में कार से 89 तलवारें बरामद, चार गिरफ्तार

वे सभी जालना जिले के रहने वाले हैं।

काजल चोपड़े

मुंबई: पुलिस ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले जिले में एक कार से 89 तलवारें (89 Swords) और एक खंजर जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने बुधवार को शिरपुर इलाके के सोंगिर फटना में कार का पीछा कर इसे रोका। उस वक्त यह कार धुले शहर की ओर जा रही थी जो मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर है।

धुले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 89 तलवारें और एक खंजर मिला। उनके मुताबिक कार में चार लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार लोगों- मोहम्मद शरीफ मोहम्मद शफीक (35), शेख इलियास शेख लतीफ (32), सैयद नईम सैयद रहीम (29) और कपिल दाभाडे (35) को गिरफ्तार किया है। वे सभी जालना जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सोंगिर थाने में सशस्त्र कानून और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की छानबीन जारी है। (एजेंसी) 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट