सांगली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण रोड हादसे (Road Accident) में चार लोगों की जान गई है। मिली हुई जानकारी के अनुसार, सांगली के पास निजी ट्रेवल्स और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों मौत हो गई। खबर के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवा चुके चारों मृतक एक ही परिवार के हैं।
पुलिस के मुताबिक यह भयानक हादसा वीटा के सतारा रोड स्थित शिवाजी नगर में हुआ है। यह भयानक हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। मृतक तासगांव तालुक के गव्हाण के रहने वाले थे और मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाला काशीद परिवार सतारा से वीटा की तरफ आ रहा था। तो वहीं, महाबलेश्वर स्टेट हायवे से सतारा की तरफ आ रही निजी ट्रेवल्स और कार के बीच शिवाजी नगर के पास टक्कर हो गई।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, इसमें कार के परखच्चे उड़ गये। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कार में एयर बैग समय से खुल जाने से कार में सवार एक व्यक्ति की जान बच गई। इस हादसे के बाद वीटा-सतारा मार्ग पर यातायात ठप हो गया। घटना के बाद वीटा पुलिस पहुंची और पंचनामा किया।