प्रतीकात्मक तस्वीर  
राज्य

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में कारोबारी की हत्या, मामला दर्ज

वैष्णवी वंजारी

ठाणे: नवी मुंबई में सोमवार को परिवहन व्यवसाय से जुड़े 48 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कलम्बोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जसपालसिंह निश्तरसिंह खोसा उर्फ पालासिंह अपने कुत्ते को कलम्बोली क्षेत्र के सिडको गार्डन में सुबह पांच से छह बजे के बीच घुमाने ले गए थे, तभी कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।(एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला