जेएनयू में छात्रा से उत्पीड़न का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
राज्य

'मिलने आओ नहीं तो फेल कर दूंगा', JNU के प्रोफेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, स्टूडेंट यूनियन में आक्रोश

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप है। मामले पर कोई कार्रवाई न JNU किए जाने से नाराज छात्र संघ ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है।

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) छात्र संघ (JNU Student Union) ने सोमवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। छात्र संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण मजबूर होकर छात्रा ने परिसर छोड़ दिया। छात्र संघ ने कहा कि पीड़िता की महिला साथियों ने भी उसी शिक्षक पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद छात्राओं की एक अन्य शिकायत पर भी जेएनयू (JNU) की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee, ICC) ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने छात्रों की ओर से दायर शिकायतों की कार्यवाही में तेजी लाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है। जेएनयू छात्र संघ ने पीड़ित छात्रा के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ जेएनयू छात्र संघ को सेंटर ऑफ चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा उसी सेंटर की एक महिला छात्रा के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के मामले का पता चला है।

आरोपी प्रोफेसर ने लगातार संदेशों और कॉल के माध्यम से पीड़िता को परेशान किया है, जिसमें अश्लील कविताएं, व्यक्तिगत बैठकों के लिए अनुरोध आदि शामिल हैं। प्रोफेसर की बात मानने से इनकार करने पर, उसने छात्रा को पेपर में फेल करने की धमकी दी थी।'' जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की पीठासीन अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वंदना मिश्रा ने कहा, ‘‘ पूछताछ की विधिवत प्रक्रिया चल रही है। आईसीसी की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति