मुंबई एयर पोर्ट (फ़ाइल फोटो)  
राज्य

मुंबई एयरपोर्ट पर 8 करोड़ से ज्यादा का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त, 10 लोग गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह अभियान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया। जब्त किया गया सोना विभिन्न यात्रियों ने अलग-अलग तरीकों से छिपाया हुआ था। अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया। विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसकी पानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया और उनके अंतर्वस्त्रों तथा शरीर में छिपाकर रखा गया 3.335 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक विमान में सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं। सीमा शुल्क कर्मियों ने 15 अन्य भारतीय नागरिकों को भी रोका जिनमें से 10 दुबई, दो मस्कट और एक-एक अबू धाबी, बहरीन तथा जेद्दा से आ रहे थे। विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने अंतर्वस्त्रों, अपनी जींस की जेब, बैग तथा अपने शरीर में अन्य तरीकों से 5.32 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ था।

इसमें बताया गया है कि दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को भी रोका गया और उसे कीमती सामान की तस्करी करते हुए पाया गया। उसके पास से 14.21 लाख रुपये मूल्य के नौ आईफोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए।

(एजेंसी)

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल