Representational Pic 
राज्य

केरल में कोरोना के मामलों में इजाफा! 24 घंटे के भीतर आए 7,643 नए केस, 77 की मौत

शुभम सोनडवले

तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) में मंगलवार को कोरोना (Corona) के ग्राफ में इजाफा हुआ है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 7 हजार 643 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 77 मरीजों की मौत हो गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48 लाख 59 हजार 434 और मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हजार 002 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक 1,199 त्रिशूर 1,017 जिले में सामने आए हैं। इसके बाद तिरुवनंतपुरम 963, एर्नाकुलम 817, कोझीकोड 787, कोट्टायम 765, पलक्कड़ 542, कोल्लम 521, कन्नूर 426, पठानमथिट्टा 424, इडुक्की 400, मलप्पुरम 353, अलाप्पुझा 302, वायनाड 18 और कासरगोड में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1450444043922460675

नए मामलों में से 80 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जबकि 44 राज्य के बाहर के हैं। वहीं 7,166 संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, 355 का सोर्स का पता नहीं चल सका। 

वहीं अच्छी बात यह रही कि बीते 24 घंटे में राज्य में 10 हजार 488 लोग इस खतरनाक बीमारी से उबरे हैं। जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 47 लाख 60 हजार 781 हो गई। फिलहाल राज्य में 80 हजार 262 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में कुल 82,408 नमूनों की कोरोना टेस्ट की गई। फिलहाल राज्य में 2,92,178 लोग निगरानी में हैं। इसमें से 2,83,368 होम/संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। जबकि 9,810 अस्पतालों में हैं। मंगलवार को 854 को अस्पताल में भर्ती किया गया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला