File Photo 
राज्य

छत्तीसगढ़: महिला से दुष्कर्म, पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिस निरीक्षक को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।   उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।  अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग के अमेलश्वर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र यादव (37) को गिरफ्तार किया गया है।     

उन्होंने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र की एक महिला ने राजेंद्र पर आरोप लगाया है कि जब वह अमलेश्वर थाना में थानेदार के पद पर पदस्थ था, तब उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला तलाकशुदा है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र भी शादीशुदा है और उसने महिला को बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, जब पीड़ित महिला को जानकारी मिली कि राजेंद्र की पत्नी जिंदा है, तब उसने आरोपी पुलिस निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई, जिससे भड़के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने राजेंद्र को निलंबित कर दिया है। (एजेंसी)

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात