Representative Image 
राज्य

धमतरी में भयंकर एक्सीडेंट, 3 मजदूरों की मौत

राहुल गोस्वामी

धमतरी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  के धमतरी (Dhamtari) जिले में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के निवासी तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव के करीब बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में शरीफुल हक (21), अब्दुल रहीम (42) और कमालीन जमाल (26) की मौत हो गई।

तीनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि तीनों मजदूर भोथली बोडरा गांव में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे। बुधवार शाम जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिहावा सांकरा गांव से अपने गांव की ओर जा रहे थे तब सांकरा के करीब वह एक नहर के पुल से टकरा गए।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पुल के ऊपर रह गई तथा तीनों 14 फुट नीचे गिर गए जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। (एजेंसी)

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ