राज्य

संभाजी भिडे से मिलते-जुलते कार्टून बनाने पर मिली धमकी, कार्टूनिस्ट ने दर्ज कराई शिकायत

काजल चोपड़े

मुंबई: जाने-माने प्रकाशन 'मार्मिक' (Marmik) के एक कार्टूनिस्ट (Cartoonist) की शिकायत पर मुंबई में दो व्यक्तियों के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिडे (Sambhaji Bhide) से मिलते-जुलते कार्टून बनाने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। भायखला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार्टूनिस्ट गौरव सर्जेराव यादव (Gaurav Sarjerao Yadav) की शिकायत पर न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने को कहा गया है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘यादव ने कहा है कि उनका एक कार्टून तीन नवंबर को प्रकाशित हुआ था, जिसमें एक आदमी की घनी-घनी मूंछों के बजाय कीड़े दिखाये गये थे। उन्होंने (यादव ने) आरोप लगाया है कि भिडे से मिलते-जुलते कार्टून के कारण उन्हें पोस्ट हटाने की धमकी दी जा रही है।''

यादव की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत एक असंज्ञेय मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। शिव प्रतिष्ठान के प्रमुख भिडे अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

ताजातरीन विवाद एक महिला पत्रकार को उनसे सवाल पूछने से पहले 'बिंदी' लगाने को कहे जाने से संबंधित है। साप्ताहिक प्रकाशन ‘मार्मिक' की स्थापना 1960 में शिवसेना के संरक्षक दिवंगत बाल ठाकरे ने की थी। (एजेंसी)

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी