File Photo 
राज्य

भारी बारिश को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, कई जिलों में 18 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल

रवि शुक्ला

नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttrakhand) के ज्यादातर स्थानों पर रविवार तड़के शुरू हुई बारिश और उंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rains) का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते अब एहतियातन प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। 

18 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल 

देहरादून, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल और टिहरी जिले में डीएम ने सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल को 18 अक्तूबर यानी सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सीएम की ओर से सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। साथ ही फोन को 24 घंटे ऑन रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

बारिश से बढ़ी सर्दी 

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के अनुसार, पहाड़ों से लेकर मैंदानी इलाको तक भारी बारिश (Heavy Rain) होने की वजह से अचानक मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से पारा तेजी से लुढ़क गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि बीते कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम ही था। लेकिन, बारिश की वजह से पारे में और भी ज़्यादा गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। 

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी