राज्य

घोसालकर हत्याकांड: अभिषेक की पत्नी और पिता ने सरकार और पुलिस पर उठाया सवाल

इस संबंध में अमरेंद्र मिश्रा, मेहुल पारेख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की मांग का मुद्दा उठाया था,

अनिल सिंह

मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर ने अपने बेटे अभिषेक की हत्या के मामले में सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं कछुए की रफ़्तार से चलने पुलिस तफ्तीश पर भी सवाल उठाया। इन्होने इस मामले को हाई कोर्ट में लेकर जाने और मामले की इन्वेस्टिगेशन किसी अन्य एजेंसी को स्थानांतरित करने की मांग की है। घोसलकर ने कहा कि, जब अभिषेक की हत्या हुई तो विपक्ष ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की थी और यह मांग राजनीति थी। तब फडणवीस ने इस पर कहा था कि क्या गाड़ी के नीचे कुत्ता आने पर भी गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा जाएगा? उन्होंने मेरे बेटे पर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।

अभिषेक की पत्नी कहा कि पुलिस ने हमें अभी तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। मेरे पति अभिषेक की नृशंस हत्या की जांच सही दिशा में नहीं चल रही है। इस जांच के संबंध में हमने जो जानकारी जुटाई है, सीसीटीवी फुटेज के साथ 28 फरवरी को जांच एजेंसी और माननीय पुलिस आयुक्त को सौंप दिया।

इस संबंध में अमरेंद्र मिश्रा, मेहुल पारेख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की मांग का मुद्दा उठाया था, लेकिन लगता है कि पुलिस ने अब तक इस संबंध में जांच करने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने अदालत द्वारा उठाए गए सवालों का हवाला देते हुए कहा कि कई ऐसे सवाल है जो अनसुलझे हैं। बता दें कि बोरीवली में 8 फरवरी 2024 को यूबीटी नेता और पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की हत्या लाइव चल रहे फेसबुक के दौरान हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट