Representative Image 
राज्य

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,031 नए मामले

रवि शुक्ला

भोपाल: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,031 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,14,473 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 10,543 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।   

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 17,652 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 782 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,86,278 लोग मात दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को पॉजिटिविटी दर 5.1 प्रतिशत है जबकि बुधवार को यह 4.5 थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 2,44,943 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,67,20,192 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।(एजेंसी)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें