अमन सेहरावत (सौजन्यः एक्स)  
खेल

Paris Olympics 2024: पहलवान अमन सहरावत ने बढ़ाई मेडल की उम्मीद, सेमीफाइनल में शान से की एंट्री

भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमें उनका सामना शीर्ष वरीय जापान के रेई हिगुची से होगा। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता में 12-0 से हराया।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिल ओलंपिक 2024 से भारत के लिए खुशखबरी आई है। भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत ने गुरुवार को पुरुष फ्रीस्टाइल रेसल‍िंंग 57 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के अबकारोव जेलिमखान को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब अमन का सेमीफाइनल मैच जापान के रेई हिगुची से होगा।

एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन ने क्वार्टर फाइनल में अबाकारोव पर आसानी से जीत हासिल की। पहले राउंड में अबाकारोव की ‘पैसिविटी' (निष्क्रियता) के कारण एक अंक और फिर ‘टेक डाउन' से दो अंक हासिल किये।

दूसरे राउंड में भी पूर्व विश्व चैंपियन अबाकारोव का यही हाल रहा जिसके बाद भारत के 21 वर्षीय युवा पहलवान ने फितले बांधने की कोशिश और कामयाब भी हुए। इस तरह उन्होंने आठ अंक जुटाये और तकनीकी श्रेष्ठता से जीत गये। अबाकारोव ने अंत में दो अंक को चुनौती दी लेकिन यह नामंजूर हुई और अमन को एक और अंक मिला।

इससे पहले अमन उत्तर मैसेडोनिया के प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर इगोरोव के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। मुकाबले के दौरान अमन काफी फुर्तीले दिखे और उन्होंने अपना डिफेंस बरकरार रखते हुए पूर्व यूरोपीय चैम्पियन पर तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की।

पहले राउंड में 29 वर्षीय इगोरोव थोड़े परेशान दिखे और अमन के ‘आल ऑउट' आक्रमण के बाद उन्हें घुटने के लिए चिकित्सा लेनी पड़ी। अमन ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी नहीं करने दी। अमन ने ‘टेकडाउन' करके दो और अंक जुटाये और 10-0 से बढ़त बना ली जबकि अभी मुकाबला खत्म होने में दो मिनट बाकी थे।

महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा में अंशु मलिक हारीं, अब रेपेचेज की उम्मीद: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्रीक्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीय हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हार गईं।

अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही अंशु को रेपेचेज में खेलने के लिए मैरोयूलिस के फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद करनी होगी। पहले राउंड में अमेरिका की अनुभवी पहलवान मैरोयूलिस ने शुरू से दबदबा बनाते हुए बढ़त हासिल की। इसमें अंशु काफी ‘डिफेंसिव' लग रही थी, पर दुनिया की इस मशहूर पहलवान को और अंक नहीं बनाने दिये।

दूसरे राउंड में भी तीन बार की विश्व चैम्पियन मैरोयूलिस ने यही प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच अंक जुटाये जबकि वापसी की कोशिश में जुटीं अंशु केवल दो अंक ही हासिल कर सकीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी