फोटो सोर्स (सोशल मीडिया) 
खेल

WPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का बदला स्क्वाड, यहां देखें पूरी डिटेल्स, कौन सी टीम हुई मजबूत?

WPL Mega Auction: दिल्ली में हुए WPL मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। कई स्टार मालामाल हुए और कई अनसोल्ड रहे। नीलामी के बाद पांचों टीमों के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

संजय सिंह बिष्ट

WPL 2026 All 5 Team Squad: महिला प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को संपन्न हुआ, जहां सभी पाँच फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस मेगा ऑक्शन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई, जबकि कुछ नाम हैरान करते हुए अनसोल्ड भी रहे। आगामी सीजन के लिए टीमों ने संतुलित स्क्वाड बनाने पर जोर दिया है, ताकि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

दीप्ति शर्मा रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी

नीलामी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। यूपी ने उनके लिए राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें वापस अपने स्क्वाड में ले लिया। इस बड़ी डील के साथ दीप्ति इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। ऑक्शन में अमेलिया केर, शिखा पांडे, सोफी डिवाइन और मेग लेनिंग जैसे बड़े नामों पर भी दिल खोलकर बोली लगाई गई। वहीं, कुछ अनुभवी प्लेयर्स को उम्मीद के विपरीत कोई खरीददार नहीं मिला।

WPL 2026 नीलामी के बाद सभी 5 टीमें

मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट (R 3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (R 2.5 करोड़), हेले मैथ्यूज (R 1.75 करोड़), अमनजोत कौर (R 1 करोड़), जी कुमारी (50 लाख), अमेलिया केर (3 करोड़), शबनिम इस्माइल (60 लाख), संस्कृति गुप्ता (20 लाख), सजनीस सजना (75 लाख), रोहिला फिजोडेस (10 लाख), निकोल कैरी (30 लाख), पूनम खेपनगर (10 लाख), त्रिवेणी वसिष्ठ (20 लाख), नल्ला रेड्डी (10 लाख), सेकदा इशाफ (30 लाख), मिल्ली इर्लिंगवर्थ (10 लाख)।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (R 2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (R 2.2 करोड़), एमलेज सार्सेज़ (R 2.2 करोड़), मेगरेजन कप्प (R 2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख), लोरें वेल्डविट (1.1 करोड़), चिनेल हेनरी (1.3 करोड़), श्री चर्णनी (1.3 करोड़), सेह राणा (50 लाख), लिलीली कोल (30 लाख), दिया यादव (10 लाख), तानिया भाटिया (30 लाख), ममता मदिवाला (10 लाख), नंदनी शर्मा (20 लाख), तुसी हेलमेट्स (10 लाख), मिडू मणि (40 लाख)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (R 3.5 करोड़), ऋषा घोष (R 2.75 करोड़), एलिस पैरी (R 2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख), जॉर्जिया बोल्ट (60 लाख), नादिन डी क्लर्क (65 लाख), राधा यादव (65 लाख), लॉरेन बेल (90 लाख), लिसा स्मिथ (30 लाख), प्रिया रावत (RTM 20 लाख), अर्शिया रेड्डी (75 लाख), पूजा वस्त्रकर (85 लाख), प्रेय हेंसिस (75 लाख), गौमनी नाइक (30 लाख), प्रयाशी कुमार (10 लाख), डी हेमलता (30 लाख)।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (R 3.5 करोड़), बेथ मूनी (R 2.5 करोड़), सोफी डिवाइन (2 करोड़), रेणुका सिंह (60 लाख), भारती फुलमाली (RTM 70 लाख), तितास साधु (30 लाख), काशवी गौतम (RTM 65 लाख), कनिका आहुजा (30 लाख), तञ्जू कंवर (45 लाख), जॉर्जिया वेयरहैम (1 करोड़), अनुका शर्मा (45 लाख), हेमी कुभामी (10 लाख), किआ गार्थ (50 लाख), यास्तिका भाटिया (50 लाख), शिवानी सिंह (10 लाख), डैनी वायट-हॉज (50 लाख), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), आयुषी सोनी (30 लाख)।

यूपी वॉरियर्स: श्रेता सहरावत (50 लाख), दीप्ति शर्मा (RTM 3.2 करोड़), सोफी एक्लेस्टोन (RTM 85 लाख), मेग लेनिंग (1.9 करोड़), फेबि फ्लेफिन्स (1.2 करोड़), किरण नवगीर (RTM 60 लाख), हरलीन देओल (50 लाख), क्रांति गौड (RTM 50 लाख), आशा शोभना (1.1 करोड़), डिंडुरा डॉटिन (80 लाख), शिखा पांडे (2.4 करोड़), शिवा गिरी (10 लाख), सिमरन शेख (10 लाख), तारा नौरीन (10 लाख), क्लो ट्रायोन (30 लाख), सुमन मीणा (10 लाख), जी निशा (10 लाख), प्रतीका रावल (50 लाख)।

नीलामी के बाद टीमों का पर्स

टीम नीलामी के बाद पर्स दस्ते का आकार विदेशी खिलाड़ी
जीजी 15 लाख 18 6
यूपीडब्ल्यू 15 लाख 18 6
आरसीबी 0 16 6
एमआई 0 16 6
डीसी 0 16 6

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी