File Photo 
खेल

इस साल से आरंभ होगा Women's IPL, आया BCCI का फ़ैसला, इतनी टीम होंगी पहले सीजन में

नवभारत डेस्क

- विनय कुमार

Women's IPL को BCCI की हरी झंडी मिल गई है। महिला आईपीएल का पहला सीज़न अगले साल, यानी साल 2023 के आरंभ के महीनों में आयोजित होगा। 

गौरतलब है कि अब रोजर बिन्नी (Roger Binny) सौरव गांगुली की जगह BCCI के नए चीफ़ बन गए हैं। बीसीसीआई की AGM में 5 प्रमुख पदों की जिम्मेदारी पर आसीन अधिकारियों के नाम साफ हो चुके हैं।

BCCI के वर्तमान पदों पर आसीन

बीसीसीआई अध्यक्ष - रोजर बिन्नी

बीसीसीआई सचिव - जय शाह

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष  - आशीष शेलार 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष - राजीव शुक्ला 

आईपीएल चेयरमैन - अरुण धूमल

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला आईपीएल (Women's IPL) को लेकर कहा कि Women's IPL को लेकर जल्द ही जरूरी फैसले ले लिए जाएंगे और महिला आईपीएल के लिए नीलामी का आयोजन भी शीघ्र ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि Men's IPL को 15 साल हो चुके हैं, और समूची दुनिया का सबसे लोकप्रिय और धनवान क्रिकेट लीग है। Women's IPL शुरू करने को लेकर बीते कई सालों से बातें हो रही थी। आज ही अपने पद से निवृत हुए BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा था कि महिला आईपीएल जल्द ही शुरू किया जाएगा। खबर ये भी आई थी कि पहले सीजन में कुल 5 टीम होंगी।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा