File Photo 
खेल

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पंत खेलेंगे या कार्तिक, अभी तय नहीं

मृणाल पाठक

एडीलेड: ऋषभ पंत को जिंबाब्वे के खिलाफ मौजूदा टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे या दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी होगी। एकदिवसीय विश्व कप 2019 के दौरान भारत का चौथे नंबर का बल्लेबाज तय नहीं था और मौजूदा विश्व कप में लगातार बहस जारी है कि अंतिम एकादश में कार्तिक पर पंत को तरजीह मिलनी चाहिए या नही।

कार्तिक मौजूदा विश्व कप में फिनिशिर की अपनी भूमिका पर खरे नहीं उतरे हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक मिले सीमित मौकों में पंत भी अपनी प्रतिभा से न्याय नहीं कर पाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सेमीफाइनल को ध्यान में रखते हुए पंत को जिंबाब्वे के खिलाफ मौका देना रणनीतिक कदम था लेकिन बृहस्पतिवार को कौन विकेटकीपर की भूमिका निभाएगा इस सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई।

रोहित ने पंत को खिलाने के कारण के संदर्भ में कहा, ‘‘जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले हमें नहीं पता था कि हम किसी टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेंगे। हम बाएं हाथ के बल्लेबाज को बीच के ओवरों में गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के स्पिनरों का सामना करने की तैयारी का मौका देना चाहते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने सोचा कि ऋषभ ऐसा खिलाड़ी है जो हमारे लिए ऐसा कर सकता है और उसे क्रीज पर समय बिताने का मौका देने की जरूरत है। लेकिन कल क्या होगा इसके बारे में मैं आपको आज कुछ नहीं बता सकता।''

अक्षर पटेल के लिए मौजूदा विश्व कप काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने लगभग 10 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए हैं लेकिन कप्तान ने बाएं हाथ के इस स्पिनर का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि उसे इस टूर्नामेंट में बामुश्किल ही गेंदबाजी करने का मौका मिला है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच के अलावा परिस्थितियों को देखते हुए उसने किसी मैच में अपने कोटे के ओवर पूरे नहीं किए।'' 

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को नेट अभ्यास के दौरान हर्षल पटेल की गेंद ग्रोइन के पास लगी। टीम ने हालांकि उस समय राहत की सांस ली जब वह कुछ ही मिनटों में दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतर आए। कप्तान रोहित शर्मा को कल गेंद लगी थी लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कल गेंद लगी थी लेकिन अब ठीक लग रहा है। थोड़ा निशान पड़ गया था लेकिन अब बिलकुल ठीक है।'' (एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब