मेलबर्न: आस्ट्रेलिया (Australia) के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि हारिस रऊफ (Haris Rauf) की गेंद पर कोहली (Virat Kohli) का स्ट्रेट ड्राइव पर लगाया गया छक्का टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शॉट्स में से एक कहलायेगा। कोहली ने फाइन लेग पर वह छक्का लगाया था।
उन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ पहले मैच के 19वें ओवर में दो छक्के लगाकर जीत का मार्ग प्रशस्त किया था। कोहली ने नाबाद 82 रन बनाये और भारत ने रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। पोंटिंग ने टी20 विश्व कप की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ यह टी20 विश्व कप के इतिहास के सबसे चर्चित शॉट्स में से एक रहेगा।''
उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें पता होगा कि आखिरी ओवर स्पिनर डालेगा। इससे साबित होता है कि 19वें ओवर की आखिरी दो गेंद कितनी अहम थी।'' उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने अपने कैरियर में कभी वह प्रयास नहीं किया जो कोहली ने किया है।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कभी नहीं किया। वह गेंद बैकफुट पर नहीं आ रही थी। उसने अपने शानदार फुटवर्क से वह शॉट खेला।'' पोंटिंग का मानना है कि कोहली अपनी जबर्दस्त फिटनेस के दम पर वह स्ट्रोक खेल सके। उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद की उछाल को पकड़कर उन्होंने वह शॉट खेला। वह इतना जबर्दस्त फिट है कि यह शॉट खेल सका।'' (एजेंसी)