श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

किसे नहीं पसंद है श्रेयस अय्यर का चेहरा? बल्ले से कहर बरसाने के बावजूद दरकिनार, BCCI पर उठे सवाल

Shreyas Iyer News: एशिया कप टूर्नामेंट के भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। पूर्व क्रिकेटर ने BCCI पर तल्ख टिप्पणी की है।

Saurabh Pal

Shreyas Iyer News: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान सूर्य कुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। 9 सितंबर से शुरु होने वाले एशिया कप टी 20 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है। जबकि संभावितों में उनका नाम सबसे ऊपर था। वहीं कुछ खेल विशेषज्ञों के मुताबिक शुभमन गिल का चयन नहीं होने वाला था, लेकिन गिल उप कप्तान के रूप में टीम वापिस आ गए हैं।

15 सदस्यीय स्क्वॉड में अय्यर का नाम न आने से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। उनके प्रशंसक चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर व वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सर देसाई ने तो यहां तक कह दिया कि अय्यर का चेहरा किसी को पसंद नहीं है।

श्रेयस अय्यर पर क्या बोले अगरकर?

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर के न चुने जानें को लेकर कहा कि टीम चुनना कभी-कभी आसान नहीं होता है। उन्हें इंतजार करना होगा। श्रेयस अय्यर के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। हालांकि श्रेयस के फैन व कुछ क्रिकेट जानकारों को अगरकर का यह बयान रास नहीं आ रहा है।

पूर्व क्रिकेटर की BCCI पर तल्ख टिप्पणी

पूर्व क्रिकेटर व वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया एक्स पर BCCI और चयनकर्ताओं पर तल्ख टिप्पणी करते हुए लिखा कि " पिछले साल सफ़ेद गेंद वाले क्रिकेट (आईपीएल समेत) में श्रेयस अय्यर से बेहतर बल्लेबाज़ी किसी ने नहीं की। फिर भी उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली? लगता है किसी को अय्यर का चेहरा पसंद नहीं आया!" राजदीप की मूल टिप्पणी अंग्रेजी में है।

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड के अलावा 5 खिलाड़ियों को रिजर्व के दौर पर रखा इसमें अय्यर को जगह नहीं मिली है। ये चौंकाने वाला है।

अय्यर का प्रदर्शन

श्रेस अय्यर का T20I करियर रिकॉर्ड 

आंकड़े (Stats) मान (Value)
मैच (Matches) 51
पारियां (Innings Batted) 47
रन (Runs Scored) 1,104
सर्वाधिक स्कोर (Highest Score) 74*
बल्लेबाज़ी औसत (Batting Average) 30.66
स्ट्राइक रेट (Strike Rate) 136.12
अर्धशतक (50s) 8
शतक (100s) 0
गेंदें खेलीं (Balls Faced) 811

श्रेस अय्यर का ICC ODI World Cup 2023 में प्रदर्शन 

आंकड़े (Stats) मान (Value)
कुल रन (Total Runs) 530
औसत (Batting Average) 66.25
स्ट्राइक रेट (Strike Rate) 113.24
शतक (Centuries) 2
अर्धशतक (Half-Centuries) 3

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा