-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया में जारी ICC T20 World Cup, 2022 , का आरंभ 16 अक्टूबर से हुआ। क्वालीफाइंग राउंड के बाद Group-A से श्रीलंका और नीदरलैंड और Group-B से आयरलैंड और जिम्बाब्वे ने Super-12 में जगह बनाई। Super-12 मुकाबलों का आरंभ 21 अक्टूबर से हुआ, जो 6 नवंबर तक खेले जाएंगे। उसके बाद 9 और 10 नवंबर को इस ताज़ा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 13 नवंबर को ICC T20 World Cup, 2022 FINAL MATCH खेला जाएगा।
आइए जानें T20 World Cup के इतिहास में किसी एक सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज़ों के नाम :
पिछले साल, ICC T20 World Cup, 2021 में पाकिस्तान के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 6 मैचों में 303 रन जोड़े थे। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (David Warner) दूसरे बल्लेबाज़ रहे। वॉर्नर ने 7 मैचों में 289 रन बनाए थे।
T20 World Cup, 2016 में बांग्लादेश के तमीम इक़बाल ने 295 रन, साल 2014 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 319 रन, T20 World Cup, 2012 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (Shane Watson) ने 249 रन, साल 2010 में श्रीलंका के महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने 302 रन, ICC T20 World Cup, 2009 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (Thilakratne Dilshan) ने 317 और साल 2007 में खेले गए World Cup में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden) 265 रन बनाए थे।