PIC: Twitter 
खेल

Netherlands के खिलाफ India की प्लेइंग इलेवन में क्या होंगे बदलाव, जानिए IND vs NED में Team India की Playing-XI

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

टीम इंडिया ने T20 World Cup, 2022 के ताज़ा टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर अभियान का आरंभ किया है। अब दूसरा मैच गुरूवार, 27 अक्टूबर को सिडनी के मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ (IND vs NED T20 World Cup) खेला जाना है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) और टीम नीदरलैंड को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि, इस ताज़ा टूर्नामेंट में कई उलटफेर देखे जा रहे हैं। बुधवार, 26 अक्टूबर को ही साल 2010 के वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को आयरलैंड ने हरा दिया।

गुरूवार के मुकाबले में भारतीय टीम चाहेगी किट वह एकतरफा जीत हासिल करे, ताकि आने वाले मैचों के लिए उसकी राह आसान हो सके। वहीं, दूसरी तरफ, नीदरलैंड की टीम भी हर हाल में जीत हासिल करने के लिए जान झोंक देगी। गौरतलब है कि Super-12 के अपने पहले मैच में उसे बांग्लादेश से (NED vs BAN T20 World Cup, 2022) हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम इंडिया को हराना हिमालय पर करने जैसा होगा, पर क्रिकेट संभावनाओं का खेल है, कुछ भी हो सकता है।

क्या Team India के Playing-XI होगा बदलाव

भले ही नीदरलैंड की टीम भारत के मुकाबले बहुत कमज़ोर मानी जाती है, लेकिन, सूत्र बताते हैं कि बोलिंग स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। क्योंकि जब टीम के खिलाड़ी एक बेहतरीन फॉर्म पकड़ लेते हैं, तो टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता है कि खिलाड़ी का लय बना रहे। इसी वजह से प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं होगा।

भारत की संभावित Playing-XI

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), अक्षर पटेल (Axar Patel), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार