खेल

टी20 विश्व कप 2022 का क्वालीफाइंग दौर खेलेंगे वेस्टइंडीज और श्रीलंका

मृणाल पाठक

दुबई: बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के सुपर 12 चरण में सीधा प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है लेकिन दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज(West Indies) और पूर्व विजेता श्रीलंका (Sri Lanka) को अतिरिक्त क्वालीफाइंग दौर खेलना होगा। अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के स्वत: क्वालीफायर मौजूदा टी20 विश्व कप के विजेता और उप विजेता के अलावा अगली छह शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें होंगी।

शनिवार को हुए मुकाबलों तक रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया हैं जिनका 15 नवंबर की समय सीमा तक इन स्थानों से नहीं खिसकना तय है। शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद गत चैंपियन वेस्टइंडीज आईसीसी टी20 रैंकिंग 10वें स्थान पर खिसक गया है जबकि श्रीलंका नौवें स्थान पर है। बांग्लादेश आठवें जबकि अफगानिस्तान सातवें स्थान पर है। 

बांग्लादेश ने सुपर 12 में अपने पांचों मुकाबले गंवाए लेकिन इसी साल घरेलू सरजमीं पर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखलाएं जीतने के कारण टीम को रैंकिंग में सुधार करने में मदद मिली। वेस्टइंडीज ने सुपर 12 में पांच में से चार मैच गंवाए और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को हराया लेकिन उसे इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा इस साल सुपर 12 चरण में खेलने वाले नामीबिया और स्कॉटलैंड भी अगले साल के टूर्नामेंट में पहले दौर से शुरुआत करेंगे। (एजेंसी)

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला