खेल

युवराज के पिता योगराज सिंह के साथ डांस करते हुए दिखे अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने रणजी में डेब्यू कर लिया है। उन्होंने गोवा (Goa) की तरफ से डेब्यू करते हुए अपने ही पिता की तरह इतिहास रच दिया है। अर्जुन ने अपने पहले ही डेब्यू मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अर्जुन की काफी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही अर्जुन का एक डांस करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन के साथ युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। 

दरअसल, योगराज सिंह (Yograj Singh) ने अर्जुन को चंडीगढ़ में ट्रेनिंग दी थी। अब सोशल मीडिया पर अर्जुन और योगराज सिंह का एक वीडियो वायरल है जिसमें दोनों भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में योगराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अर्जुन के साथ जमकर भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी दिखाई दे रहे हैं। 

योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन ने उनके साथ 2 हफ्तों तक समय बिताया था। अर्जुन सुबह 5 बजे उठते थे। इसके बाद वह 2 घंटे की दौड़ के बाद जिम में बॉडीवेट एक्सरसाइज भी किया करते थे। बता दें कि, अर्जुन ने रणजी में गोवा की टीम से डेब्यू करते हुए  207 गेंदों में 120 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के जड़े।

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल