PIC: Twitter 
खेल

क्या 'किंग कोहली' ले रहे संन्यास? विराट के पोस्ट ने फैंस के बीच मचाया हड़कंप

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। टीम इंडिया (Team India) इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन, विराट कोहली की बेहतरीन पारियों ने सबका दिल जीत लिया। खासकर जिस तरह से विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई, वह लम्हा आज भी फैंस के आँखों में बसा हुआ है। लेकिन, अब विराट कोहली के एक पोस्ट ने सबको डरा दिया है। 

विराट कोहली ने शनिवार 26 नवंबर को सोशल मीडिया (Social Media) साइट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसे देखकर उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गई। उन्होंने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी को याद करते हुए उस मैच की एक तस्वीर को शेयर किया। 

विराट कोहली के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस काफी डर गए। उन्हें लगा कि कोहली ने संन्यास की घोषणा कर दी। कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह पोस्ट शेयर की। जिसे देखकर फैंस ने कमैंट्स करना भी शुरू कर दिया। कोहली के इस पोस्ट को देखकर फैंस ने लिखा, 'ऐसी पोस्ट शेयर ना करो सर। हार्ट अटैक दिला दिया। एक बार के लिए लगा कि रिटायरमेंट ले लिया।'

https://twitter.com/Oye_Jahazi/status/1596367165489549312

इसके अलावा एक फैन ने कोहली के इस पोस्ट को मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले से जोड़ दिया। उसने 26/11 आतंकी हमले वाला फोटो शेयर किया और लिखा, 'आज विराट कोहली सर ने क्यों पोस्ट किया, इसका कनेक्शन समझ रहे हो ना।'

https://twitter.com/Babarka1stbaap/status/1596375673550929920

दरअसल, विराट कोहली ने जोस फोटो शेयर की है, उसमें वह बैट लेकर पवेलियन की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '23 अक्टूबर 2022 वाला दिन हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा। पहले कभी भी मैंने इस तरह की एनर्जी क्रिकेट गेम में महसूस नहीं की थी। क्या शानदार शाम थी वो।' 

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े