-विनय कुमार
टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी सिग्नेचर फॉर्म में हैं। अगर इसी फॉर्म में एक दो मैचों में उनका बल्ला चल गया, तो 'God of Cricket' सचिन तेंडुलकर का बड़ा कीर्तिमान टूट जाएगा और किंग कोहली के नाम हो जाएगी एक नई मिसाल। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि विराट कोहली के पास अब ICC Tournaments में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है।
ICC International Tournamnets के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 2719 रन बनाए थे। जिसमें ODI World Cup में 2278 रन और Champions Trophy में 441 रन शामिल हैं। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व धांसू कप्तान और फिलहाल प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर के फाड़ू बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने ICC Tournaments में अब तक कुल 2624 रन बनाए हैं, जिसमें ODI World Cup में 1030 रन, T20 World Cup में 1065 रन और Champions Trophy में 529 रन बनाए हैं।
ऐसे में विराट कोहली आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज़ों में सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) से सिर्फ़ 95 रन पीछे हैं। 95 रन जोड़ते ही वे तेंडुलकर की बराबरी कर लेंगे। और इससे ज्यादा रन बनाते ही को इस मामले में 'God of Cricket' को पछाड़ आगे निकल जाएंगे।
इस ताज़ा वर्ल्ड कप में भारत का सुपर-12 में अंतिम मैच 6 नवंबर, रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ (India vs Zimbabwe T20 World Cup, 2022) को खेला जाना है। अगर विराट कोहली इस मैच में गरज गए और 96 या इससे ज्यादा रन बना गए, तो इसी मैच में वो सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।