विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कीर्तन सुनते हुए वीडियो वायरल
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे में खेलेगें
प्रसिद्ध अमेरिकी कीर्तन गायक कृष्णा दास के भक्ति में डूबे विराट-अनुष्का
Krishna Das Kirtan Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बीते रविवार को मुंबई में प्रसिद्ध अमेरिकी कीर्तन गायक कृष्णा दास के भक्ति कार्यक्रम में देखा गया।
सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भक्ति गीतों पर झूमते और मंत्रों का जाप करते नजर आ रहे हैं। कीर्तन में शामिल होने से पहले यह स्टार कपल गेटवे ऑफ इंडिया भी पहुंचा था। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का एक हिस्सा है।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा आंखें बंद करके ताली बजाते हुए पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। वहीं, उनके बगल में बैठे विराट कोहली कुछ देर कैमरे की तरफ देखने के बाद शांत भाव से ध्यान लगाते और संगीत का आनंद लेते दिखे।
इस आध्यात्मिक शाम के लिए दोनों का लुक काफी सिंपल और सोबर था। अनुष्का ने मलबेरी (शहतूत) रंग का बेहद खूबसूरत और साधारण अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, विराट कोहली ब्लैक राउंड-नेक टी-शर्ट में एकदम कैजुअल लुक में दिखाई दिए।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब 'विरुष्का' को किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में देखा गया है। इससे पहले जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित कृष्णा दास की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा विराट और अनुष्का प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भी परम भक्त हैं।
वे कई बार वृंदावन जाकर महाराज जी के दर्शन कर चुके हैं। पिछली बार गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले 22 जुलाई को वे संत प्रेमानंद के नए आश्रम 'यमुना विहार कुंज' पहुंचे थे। उस दौरान बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था, जहां विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का हाथ थामकर नंगे पैर चलते हुए नजर आए थे।
क्रिकेट के मैदान की बात करें तो विराट कोहली अब केवल एक ही फॉर्मेट वनडे खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है। अब वे 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।
37 साल के विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड अद्भुत है।
कुल रन: 15,109 रन
बल्लेबाजी औसत: 58.78
वनडे शतक: 55
अर्धशतक: 79
सर्वोच्च स्कोर: 183 रन