विराट कोहली और बंटी सजदेह (PIC Credit:X)  
खेल

विश्व कप में मिली हार के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साले से किया 'रिश्ता खत्म'! जानें वजह

मृणाल पाठक

मुंबई: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप (World Cup 2023) खत्म होने के बाद अब मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विराट कोहली और उनके लंबे समय से मैनेजर रहे बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) ने कथित तौर पर एक-दूसरे से रिश्ता खत्म कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोहली जल्द अपनी खुद की कंपनी शुरू कर सकते हैं।

दरअसल, विराट कोहली और बंटी सजदेह काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ थे। बंटी सजदेह उनके मैनेजर हुआ करते थे। लेकिन अब वह दोनों अलग हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली अब अपनी खुद की कंपनी खोलने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही इसे रजिस्टर करवा सकते हैं। कोहली एक दशक पहले कॉर्नरस्टोन कंपनी से जुड़े थे। तब से उनका बंटी सजदेह के साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। ऐसा कहा जाता है कि रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य, शुभमन गिल भी कॉर्नरस्टोन से जुड़े थे।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1726560249262587924

विराट कोहली और बंटी रिश्ता बेहद खास था। वह कंपनी और कोहली के ब्रांड वैल्यू के लिए काम करते थे। बंटी को विराट के खास दोस्त के रूप में पहचाना जाता था। साथ ही कई बड़े और प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में भी वह विराट के साथ नज़र आते थे। उन्होंने शीर्ष कंपनियों के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया था, जिसमें प्यूमा के साथ 100 करोड़ रुपये का साइनअप भी शामिल था।

बता दें कि बंटी सजदेह सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा के भाई हैं। साथ ही वह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साले भी हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह उनकी चचेरी बहन हैं। वहीं बंटी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं, जो स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट में एक्टिव सबसे बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी है। 

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी