एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

टी20 एशिया कप में केवल दो बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक, एक मशहूर तो दूसरा है गुमनाम

Two batsman score century in T20 Asia Cup: टी20 एशिया कप में केवल दो बल्लेबाज ही शतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं। 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शतक लगाया था।

उज्जवल सिन्हा

Batsman who score century in T20 Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत अगले महीन 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। हालांकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में केवल दो बार ही हुआ है। यह तीसरी बार है जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दुबई और अबु धाबी में खेला जाएगा।

टी20 एशिया कप में केवल दो बल्लेबाजों के नाम ही शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। इसमें एक शतक भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बनाए हैं। जबकि दूसरा शतक हांगकांग के खिलाड़ी बाबर हयात ने बनाकर इतिहास रचा है। संयोग इस बात का है कि दोनों ने एशिया कप में 122 रनों की पारी खेली है। आईए जानते हैं विराट कोहली और बाबर हयात ने किस टीम के खिलाफ शतक लगाया है। 

विराट कोहली ने 2022 में जड़ा था शतक

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 एशिया कप 2022 में 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ यह शतकीय पारी खेली थी। जो टी20आई क्रिकेट में उनका पहला शतक भी था। उस मैच में कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे। केएल राहुल और विराट कोहली के बीच 12.4 ओवरों में 119 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल 41 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 61 गेंदों में छह छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के दम पर भारत ने दो विकेट खोकर 212 रन जुटाए।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी। इब्राहिम जादरान ने टीम के खाते में 64 रन जोड़े। वहीं, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए। भारत ने मुकाबला 101 रन से अपने नाम किया।

बाबर हयात ने 2016 में ओमान के खिलाफ जड़ा था शतक

विराट कोहली से पहले बाबर हयात ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बाबर हयात ने हांगकांग की तरफ से 19 फरवरी 2016 को ओमान के खिलाफ यह पारी खेली थी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। टीम के लिए जतिंदर सिंह ने सर्वाधिक 42 रन जोड़े, जबकि आमिर अली ने नाबाद 32 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में हांगकांग ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन ही बना सके। भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन बाबर हयात ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेलते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ओमान ने इस मुकाबले को 5 रनों से जीता था।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा