File Photo 
खेल

भारत-पाक महामुकाबले से पहले एक साथ प्रैक्टिस करते दिखे कोहली-बाबर, नेट्स में जमकर बहाया पसीना- देखें वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया है। इस बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेला जा रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। टीम ने पहला वॉर्म-अप मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला, जिसमें जीत दर्ज की। लेकिन, क्रिकेट प्रेमियों को उस महामुकाबले का इंतजार है, जो 23 अक्टूबर (IND vs PAK) को मेलबर्न में खेला जाना है। दिवाली के ठीक एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान एक दूसरे से टकराएंगे। 

इस मुकाबले के से पहले फैंस को कुछ रोमांचक वीडियो भी देखने मिला है। दरअसल, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां नेट्स में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने साथ प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा बहुत कम देखने मिलता है, जब एक ही जगह भारत-पाक खिलाड़ी एक साथ प्रैक्टिस कर रहे हो। 

दरअसल, विराट कोहली वॉर्म-अप मैच में अपना कमाल नहीं दिखा पाए थे, वह 13 बॉल पर 19 रन बनाए थे। जिससे वह खुश नहीं थे। जिसके बाद वह शाम को नेट प्रैक्टिस के लिए पहुंच गए। हालांकि, जानकारी के अनुसार टीम इंडिया का प्रैक्टिस का कोई प्लान नहीं था, लेकिन कोहली बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ के साथ किट लेकर पहुंच गए। उस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम भी नेट प्रैक्टिस कर रही थी।

जिसके बाद विराट कोहली ने भी एक खाली नेट्स में बैटिंग की जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान एक तरफ बाबर आजम और पास ही में मोहम्मद रिजवान भी प्रैक्टिस कर रहे थे। जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड के खिलाड़ी भी अभ्यास कर रहे थे। कोहली ने करीब 40 मिनट तक नेट्स में प्रैक्टिस की। सोशल मीडिया पर ये ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली, बाबर और रिजवान साथ में नेट प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं। 

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार