विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Haryana Assembly Election: विनेश फोगाट ने महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली पार्टी को वोट देने की अपील की

हरियाणा विधानसभा के चुनाव में आज शनिवार को मतदान जारी है, जहां सुबह जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान विनेश फोगाट ने लोगों से वोट डालने की अपील भी की।

प्रिया जैस

जुलाना: हरियाणा विधानसभा के चुनाव में आज शनिवार को मतदान जारी है, जहां सुबह जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि आज एक बहुत बड़ा त्योहार है और यह राज्य के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है।

विनेश फोगाट ने एएनआई से कहा, "यह हरियाणा के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार है और राज्य के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं राज्य के लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। 10 साल पहले, जब भूपेंद्र हुड्डा सीएम थे, तो राज्य में खेलों का स्तर वास्तव में अच्छा था। यह मेरे हाथ में नहीं है (मंत्री बनना), यह हाईकमान के हाथ में है..."

वोट देने की अपील की

विनेश फोगाट ने कहा, "महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली पार्टी को वोट दें, आप सभी जानते हैं कि मैं किस पार्टी की बात कर रही हूं। जीत की उम्मीद हमेशा बनी रहती है, आज वोट देने का दिन है। लोग भूले नहीं हैं कि भाजपा ने किसानों और अन्य लोगों के साथ क्या किया।"

यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार भाजपा की यह कोशिश रहेगी कि वे लगातार तीसरी बार भाजपा की यहां सत्ता लेकर आए। तो वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान विरोध और पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सवार होकर सत्ता हासिल करने का लक्ष्य बना रही है।

शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

हरियाणा में मुख्य चुनावी दलों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (इनेलो-बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है। हरियाणा में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जम्मू-कश्मीर के साथ ही 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

सुरक्षा के पूरे इंतजाम

मतदान में किसी प्रकार का दखल न हो इसके लिए राज्य भर में कुल 29,462 पुलिस कर्मी, 21,196 होमगार्ड और 10,403 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) तैनात किए गए हैं। नागरिकों को बिना किसी डर के वोट डालने की अनुमति देने के लिए राज्य के हर कोने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

मनोहर लाल खट्टर करीब 9.5 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। इस साल मार्च में नायब सिंह सैनी ने उनकी जगह ली। भाजपा उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। सैनी लाडवा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जेजेपी-एएसपी गठबंधन हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें जेजेपी 70 सीटों पर और एएसपी 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 90 में से 40 सीटें जीतीं, जिससे जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनी, जिसने 10 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 31 सीटें हासिल कीं। हालांकि, बाद में जेजेपी गठबंधन से अलग हो गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?