- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harmanpreet Kaur Disappointed In First Defeat Against New Zealand
Women’s T20 World Cup: पहली हार से निराश हरमनप्रीत कौर, अब पाकिस्तान के खिलाफ करेगी टीम को तैयार
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 58 रन से हरा दिया।
- Written By: प्रिया जैस

हरमनप्रीत कौर (सौजन्य-एक्स आईसीसी)
दुबई: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सबस ज्यादा 15 रन भले ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए हो, लेकिन न्यूजीलैंड को हराने के लिए सिर्फ कप्तान का अच्छा खेलना काफी नहीं था।
शुक्रवार को हार के साथ शुरूआत करने पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारतीय टीम को 161 रन का लक्ष्य मिला था, जो वे प्राप्त करने में असफल रही। भारतीय टीम केवल 19 ओवर में हीं 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
धीमी पिच पर रन बनाना मुश्किल
हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्राइज सेरेमनी के बाद कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। ”
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: दूसरे वनडे से पहले भारतीय महिला टीम को मिली खुशखबरी, कप्तान हरमनप्रीत कौर हुई फिट
IND vs AUS: कप्तान हरमनप्रीत की चोट पर सस्पेंस खत्म, स्मृति मंधाना ने दिया ये बड़ा अपडेट
IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
IND W vs AUS W Live Streaming: टी20 के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज की जीत पर, जानें पहले मुकाबले की डिटेल
हरमनप्रीत इस बात से सहमत नहीं थीं कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है। हम इस लक्ष्य को बनाने की उम्मीद कर रहे थे। हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। ”
पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच
भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब रविवार को पाकिस्तान से होने वाला है और अपनी पहली हार के बाद हरमनप्रीत को लगता है कि उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह ग्रुप बेहतर करने में सक्षम है। यह वैसी शुरुआत नहीं थी जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। लेकिन हमें यहां से आगे बढ़ना होगा। ”
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, इन देशों के लिए अपने जौहर दिखाएंगे ईशान किशन और पृथ्वी शॉ?
प्लेयर ऑफ द मैच
भारत के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी इस टीम पर वास्तव में गर्व है। लोग हमारे हाल के परिणामों के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ़ खेलना और ऐसा प्रदर्शन करना, मैं बहुत खुश हूं। ”
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसे केवल एक कान से देता है सुनाई, लेकिन टीम इंडिया के लिए मचा चुका है शोर
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Harmanpreet kaur disappointed in first defeat against new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोथरुड में धूल प्रदूषण पर PMC की बड़ी कार्रवाई, निर्माण प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक
Feb 27, 2026 | 01:07 PMआज आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी रंगभरी एकादशी, इस मुहूर्त में करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी!
Feb 27, 2026 | 01:01 PMAnupama Spoiler: पाखी के सपनों पर गिरेगा सच का हथौड़ा, अनुपमा खोलेगी दिवाकर का राज
Feb 27, 2026 | 01:01 PMNepal Earthquake: नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सिक्किम में भी दो बार कांपी धरती
Feb 27, 2026 | 12:59 PMडोंबिवली की छात्रा के खाते से 2.60 करोड़ का खेल, बैंक वर्कर सहेली ने बनाया मोहरा, उत्तराखंड के लोगों से हुई ठगी
Feb 27, 2026 | 12:56 PMHair Care Tips: बार-बार लौट आने वाली रूसी से हैं परेशान? नीम का ये 4 नुस्खा जड़ से खत्म करेंगे डैंड्रफ
Feb 27, 2026 | 12:54 PMपाकिस्तान की फौज निकम्मी! तालिबान से पिटते ही सऊदी और कतर के पैरों पर गिरे इशाक डार, लगाई युद्धविराम की गुहार
Feb 27, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














