विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स) 
खेल

व‍िनेश फोगाट हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तबीयत हुई स्थिर

रात से बीमार चल रही व‍िनेश फोगाट बेहोश हो गई हैं। जिसके बाद विनेश को पेर‍िस के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनको IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है। पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलोग्राम भार वर्ग से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलोग्राम भार वर्ग से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं। जिसके बाद अब खबर पेरिस से खबर आयी है कि व‍िनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई है। जिससे अब सभी चिंता में है। खबर आयी है कि विनेश फोगाट रात से बीमार थी जिसके बाद वो बेहोश हो गई हैं।

इसके बाद विनेश को तुरंत पेर‍िस के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उन्हें IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है। विनेश ड‍िहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती की गई थीं। भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विनेश अभी ओलंपिक गांव के पॉलीक्लिनिक में हैं। बताया जा रहा है कि वह अब ठीक है और उनकी तबीयत अब और स्थिर हैं। अब विनेश  आराम कर रही हैं। पता चला है कि विनेश ड‍िहाइड्रेशन के कारण बेहोश हुई थी। वह इससे पहले भी बेहोश हो चुकी हैं। देखा जाए तो भारतीय दल के पास इस निर्णय के विरुद्ध अपील करने का कोई विकल्प सामने नहीं है।

भारतीय ओलंपिक संघ

बता दें कि, भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश फोगाट की खबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है। पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उसका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि साथ ही यह भी कहा गया कि ‘भारतीय दल इस समय कोई और बयान नहीं देगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। भारतीय दल इस समय आगामी स्पर्धाओं पर फोकस करना चाहेगा।’

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता