खेल

वायकॉम 18 ने महिला IPL के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रूपये में खरीदे

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को घोषणा की कि वायकॉम 18 (Viacom18) ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल (Women’s IPL Media) के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रूपये में खरीदे हैं। टी20 लीग के लिये नीलामी मुंबई में सोमवार को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई।

वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और मिश्रित अधिकार शामिल है। पुरूष आईपीएल में तीनों अधिकार अलग अलग बेचे गए। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) के अनुसार अगले पांच साल में प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रूपये फीस होगी।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ वायकॉम 18 को महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार मिलने पर बधाई। बीसीसीआई और महिला क्रिकेट में विश्वास करने के लिये धन्यवाद। वायकॉम ने 951 करोड़ रूपये में अधिकार खरीदे यानी प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रूपये अगले पांच साल तक। यह महिला क्रिकेट के लिये बड़ी बात है।''

उन्होंने आगे लिखा,‘‘समान मैच फीस के बाद महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिये बोली ऐतिहासिक है। यह भारत में महिला क्रिकेट सशक्तिकरण के लिये बड़ा और निर्णायक कदम है। नयी शुरूआत।'' पहला महिला आईपीएल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है जिसमें पांच टीमें भाग लेंगी और सारे मैच मुंबई में खेले जायेंगे ।(एजेंसी)

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया