-विनय कुमार
30 नवंबर को भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour) का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज़ की थी, जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। ऐसे में 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाई न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से जीतने के लिए जान झोंक देगी।
वहीं, टीम इंडिया भी इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज हारने की बजाय ड्रॉ करना चाहेगी। इसलिए टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India) इस अंतिम और निर्णायक मुकाबले में पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव लेकर मैदान में उतरेंगे। मैच पर कब्ज़ा जमाने के मद्देनजर, कप्तान और टीम जमकर नेता पर प्रैक्टिस करते नजर आए हैं।
शिखर धवन के साथ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ अन्य प्लेयर्स ने कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman Coach Team India IND vs NZ ODI Series, 2022) की मौजूदगी में खूब पसीना बहाया। हालांकि, इनमें से किस खिलाड़ी को सीरीज के अंतिम मैच में अवसर मिलेगा इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।
गौरतलब है कि, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पहले मैच में बेहतरीन खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson Wicket-keeper Batter) को इस सीरीज के दूसरे मैच में मौका नहीं दिया गया था,। अब देखना ये है कि इन दोनों में से किसे।मौका मिलेगा। कुलदीप यादव भी अपनी धारदार फॉर्म में नहीं दिखे। दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और दूसरे वनडे में रहे। लेकिन, माना जा रहा है कि अंतिम मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), दीपक चाहर (Deepak Chahar), उमरान मलिक (Umran Malik), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)।