खेल

Tim Southee ने Shikhar Dhawan के विकेट का शिकार कर Auckland के मैदान में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'ऐसा' करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

नवभारत डेस्क

विनय कुमार

नई दिल्ली: ऑकलैंड में 3 मैचों की वनडे सीरीज के खेले जा रहे  पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए और न्यूज़ीलैड  को जीत के लिए (NZ vs IND ODI Auckland 1st Match 2022) 307 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के खतरनाक सीमर के टिम साउदी (Tim Southee) ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India) को 72 रन के स्कोर पर आउट करके उन्होंने एक नई मिसाल कायम की।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि टिम साउदी (Tim Southee) अब दुनिया के पहले ऐसे  गेंदबाज हैं, जिनके नाम ODI में 200 विकेट, T20I में 100+ विकेट और Test Cricket में 300+ विकेट चटकाने का कीर्तिमान है। यही नहीं, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे 200 विकेट चटकाने वाले न्यूजीलैंड के 5वें गेंदबाज भी बन गए हैं।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि टिम साउदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक 88 टेस्ट मैचों की 166 पारियों में 29 की एवरेज से 347 विकेट चटकाए हैं। आज ऑकलैंड के मैदान में (Auckland NZ vs IND 1st ODI, 2022 Tim Southee Shikhar Dhawan Captain Team India) शिखर धवन को आउट करते ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपने 200 विकेट को छू लिया।

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा