खेल

अपने पूरे ODI करियर में एक भी छक्का नहीं लगा पाए ये दिग्गज बल्लेबाज, लिस्ट में भारतीय प्लेयर भी शामिल

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दुनियाभर में सबसे ज़्यादा जिस खेल को पसंद किया जाता है, वह है क्रिकेट (Cricket)। इस खेल के बहुत से लोग फैन हैं। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से दूसरे देश भी चले आते हैं। यह खेल मुख्य तौर पर एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज के बीच खेला जाता है। इस खेल में लोग खासकर बल्लेबाज की शानदार पारी देखना पसंद करते हैं। जहां बल्लेबाज दमदार छक्के-चौके मारे और अपनी टीम को जीत दिलाए। वैसे तो लगभग हर बल्लेबाज छक्का मारने का मौका छोड़ता नहीं है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने ODI के पूरे करियर में कभी भी छक्का नहीं मारा। इस लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है। 

ज्योफ्री बॉयकॉट  

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट अपने देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक हुआ करते थे। उनकी बल्लेबाजी बेहद शानदार हुआ करती थी। टेस्ट क्रिकेट में तो बॉयकॉट की बल्लेबाजी का कोई जवाब ही नहीं था। अपने 36 वनडे मैचों में बॉयकॉट ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें एक शतक और 9 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। लेकिन, इस दौरान वह एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं रह पाए। 

डियोन इब्राहिम

जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम अपने करियर में 29 टेस्ट और 82 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 1000 से ज्यादा रन बनाए। वहीं इस दौरान डियोन ने वनडे करियर में 1 शतक और 4 हाफ सेंचुरी भी लगाई। लेकिन फिर भी उनके बल्ले से कभी भी वनडे करियर में एक भी छक्का नहीं लग पाया। 

थिलन समरवीरा 

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज थिलन समरवीरा को टेस्ट का सबसे शानदार बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने टेस्ट में 5000 से ज्यादा टेस्ट रन अपने नाम किए। लेकिन समरवीरा अपने वनडे करियर में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने अपने 12 सालों के करियर में 53 मैच खेले, जहां वह एक भी छक्का नहीं जड़ सके। 

कैलम फर्ग्यूसन   

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज कैलम फर्ग्यूसन ने अपनी टीम के लिए कुल 30 वनडे मैच खेले। जहां उन्होंने 663 रन बनाए, जिनमें 5 शतक शामिल थे। लेकिन, इतनी अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद वह कभी भी अपने ODI करियर में एक भी छक्का नहीं लगा पाए। पिछले पांच साल से फर्ग्युसन ऑस्ट्रेलियाई टीम में दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन वह दुनियाभर की क्रिकेट लीग्स ज़रूर खेलते हैं। 

मनोज प्रभाकर

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर ने साल 1984 से 1996 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने भारत के लिए 130 वनडे खेले। जहां उन्होंने 1800 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। इतनी अच्छी पारी खेलने के बावजूद वह कभी भी अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर में एक भी छक्का नहीं जड़ सके। 

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?