- विनय कुमार
IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से खेले लेफ्टआर्म सीमर मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) और सौराष्ट्र के चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को ICC T20 World Cup, 2022 की टीम इंडिया के नेट बोलर्स के तौर पर ले लिया गया है।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही ज़्यादातर टीम में लेफ़्ट आर्म बोलर्स हैं और टीम इंडिया के घटक तेज़ गेंदबाज़ के अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को खेलों के बीच आराम की आवश्यकता पड़ेगी। इसी के मद्देनजर मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया को ऑस्ट्रेलिया लाया गया है।
गौरतलब है कि मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया फिलहाल पर्थ चरण के लिए भारतीय टीम के साथ कुछ प्रैक्टिस मैच के लिए रहेगें। टीम इंडिया 8, 9 और 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच 5 घंटे जमकर प्रैक्टिस करेगी। वर्ल्ड कप के आरंभ होने से पहले 10 और 13 अक्टूबर को 2 T20 प्रैक्टिस मैच खेला जाना है।
ICC T20 World Cup, 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया कूच करने से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए। यह भारतीय टीम के लिए बड़ा आघात रहा। बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में कौन शामिल होगा, इस बात की ऑफिशल जानकारी BCCI ने अभी तक नहीं दी है