खेल

ENG vs AUS T20I Series के पहले मैच में गरमाया माहौल, कैमरे में क़ैद हुई Matthew Wade और Mark Wood के बीच की 'वो' घटना, देखें वीडियो

नवभारत डेस्क

- विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज (ENG vs AUS T20I Series, 2022) के पर्थ में खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 208 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों का टारगेट दिया। एलेक्स हेल्स (Alex Hales) और जोस बटलर (Jos Butler) ने 132 रनों की मजबूत पार्टनरशिप के साथ बेहतरीन शुरुआत की। हेल्स ने 51 गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 84 रन और बटलर ने भी आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 32 गेंदों में 68 रन बना डाले। हालांकि, बाकी कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी खेल नहीं पाया, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया कैमरे में कैद हो गया जिसे खेल भावना के खिलाफ कहा जा रहा है।

गौरतलब है कि, इंग्लैंड से जीत के लिए मिले 209 रनों के लक्ष्य को चेज़ करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई और मैच हार गई। इस दरम्यान कैमरे में एक ऐसा नजारा कैच हुआ, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) इंग्लैंड के मार्क वुड (Mark Wood) को  कैच लपकने से रोक रहे हैं। मैच के 17वें ओवर में मार्क वुड की बॉल मैथ्यू वेड Matthew Wade) के बल्ले के ऊपरी किनारा से लग कर हवा में उछल गई। मार्क वुड ने गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन स्ट्राइक पर लौटने हुए मैथ्यू वेड ने अपने हाथ फैला कर मार्क वुड को बॉल लपकने से रोका, और बॉल ज़मीन पर जा गिरी।

https://twitter.com/waqasaAhmad8/status/1579075639482920961?t=u5jRCayys6VaVQNnpuhteg&s=19

इस घटना को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने संदेह में अपने हाथ  उठाए। लेकिन, टीम के किसी और खिलाड़ी ने इस मामले पर आवाज़ नहीं उठाई।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसे 'क्रिकेट की भावना' के खिलाफ कहा जाने लगा। हालांकि, मैथ्यू वेड ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं पाए। मैच के अंतिम ओवर में इंग्लैंड के घटक गेंदबाज सैम करन (Sam Curran) के शिकार हुए। मैच बड़ा ही रोमांच दौर में था और इंग्लैंड ने इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले  मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में मार्क वुड (Mark Wood AUS vs ENG 1st T20I Series, 2022) ने 3 विकेट चटकाए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की