तेलंगाना गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड-क्लास गोल्फ कोर्स बनाने की योजना बना रहा है (सोर्स-सोशल मीडिया)
खेल

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

Telangana Golconda Masters 2026: 1 सितंबर से हैदराबाद में शुरू हो रहा है तेलंगाना गोलकुंडा मास्टर्स 2026। DP World PGTI के इस टूर्नामेंट में 132 गोल्फर हिस्सा लेंगे।

सृष्टि मौर्य

DP World PGTI Gold Tournament 2026: हैदराबाद में गोल्फ के रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है। तेलंगाना गोलकुंडा मास्टर्स 2026 का आयोजन 1 से 4 सितंबर तक हैदराबाद गोल्फ एसोसिएशन में किया जाएगा। टूर्नामेंट में भारत समेत कई देशों के कुल 132 गोल्फर हिस्सा लेंगे।

इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में प्रोफेशनल गोल्फ की आधिकारिक संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया करेगी। इसे तेलंगाना टूरिज्म और हैदराबाद गोल्फ एसोसिएशन का सहयोग मिला है।

कई बड़े भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल

टूर्नामेंट में भारत के कई जाने-माने प्रोफेशनल गोल्फर अपनी चुनौती पेश करेंगे। इनमें सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, राशिद खान, अक्षय शर्मा और ओम प्रकाश चौहान जैसे नाम शामिल हैं। स्थानीय खिलाड़ियों में हैदराबाद के मोहम्मद अजहर, विशेष शर्मा और रूपिंदर सिंह गिल पर भी नजरें रहेंगी।

विदेशी खिलाड़ियों का भी दिखेगा दम

तेलंगाना गोलकुंडा मास्टर्स में कई विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इनमें बांग्लादेश के मौजूदा चैंपियन जमाल हुसैन, बादल हुसैन, चेक गणराज्य के स्टेपान डनेक, श्रीलंका के एन. थंगराजा और मिथुन परेरा, नेपाल के सुभाष तमांग, युगांडा के जोशुआ सील और जापान के कोइचिरो इशिका और ताइगा तनाका शामिल हैं।

212 एकड़ में फैला शानदार गोल्फ कोर्स

मुकाबले हैदराबाद गोल्फ एसोसिएशन के 212 एकड़ में फैले शानदार परिसर में खेले जाएंगे। यहां 18 होल का 6017 यार्ड और पार-70 गोल्फ कोर्स है। खिलाड़ियों के लिए फ्लड-लिट ड्राइविंग रेंज, प्रो शॉप, गोल्फ फिटिंग शॉप और ट्रेनिंग की सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसके अलावा क्लब हाउस में डाइनिंग हॉल, लाउंज, ओपन डेक और चेंज रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।

कोई मामूली टूर्नामेंट नहीं

तेलंगाना गोलकुंडा मास्टर्स सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि ये 'रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप' का भी हिस्सा है। इसके जरिए डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीजन के नंबर-1 खिलाड़ी का फैसला करने में मदद मिलेगी।

साथ ही, ऑर्डर ऑफ मेरिट के टॉप-24 खिलाड़ियों को सीजन के अंत में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में जगह मिलेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए इस टूर्नामेंट में हर प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है।

गोलकुंडा किले जैसी होगी विजेता की ट्रॉफी

टूर्नामेंट के विजेता को खास ट्रॉफी दी जाएगी, जिसे ऐतिहासिक गोलकुंडा किले की आकृति से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इस ट्रॉफी को टूर्नामेंट के पहले एडिशन में लॉन्च किया गया था।डी पी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि तेलंगाना गोलकुंडा मास्टर्स का 12वां एडिशन कराने को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ये टूर्नामेंट तेलंगाना और हैदराबाद को गोल्फ टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में बढ़ावा देने में मदद करेगा।

वहीं, एचजीए के कैप्टन जसविंदर सिंह बिरगी ने कहा कि देश के बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ियों की मेजबानी करना एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट में शानदार और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अब 1 सितंबर से हैदराबाद में गोल्फ के सितारे उतरेंगे और सबकी नजरें होंगी उस खिलाड़ी पर, जो गोलकुंडा किले जैसी ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान