-विनय कुमार
टीम इंडिया की ICC T20 World Cup, 2022 के सेमीफाइनल में एंट्री पक्की। अब, भारतीय टीम की अगली भिड़ंत रविवार, 6 नवंबर को MCG के मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी। माना जा रहा है कि India vs Zimbabwe के इस मैच में भारत की वही प्लेइंग इलेवन रहेगी जो पिछले मैच में थी।
हालांकि, टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket-keeper) की जगह क्या ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एक मौका दिया जाए, इस बात पर ज़रूर मंथन हो रही है।
इस ताज़ा वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपर तो बढ़िया की है, लेकिन बल्लेबाज़ी में अब तक खेले मैचों की अपनी बल्ले बाज़ी की 3 पारियों में 1, 6 और 7 रन ही बना पाए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया। बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh T20 World Cup, 2022) खेले गए मैच में उन्होंने ज़ोर तो पकड़ा था, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ पिच पर रन लेने के चक्कर में गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए।
इधर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी खूब पसीना बहा रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह मैदान मृन्नुता जा सकता था, क्योंकि कार्तिक को पीठ में चोट लगी थी। पर, वो ठीक हो गए और उस मैच में भी दिनेश कार्तिक ही मैदान में आए।
अब तक खेले मुकाबलों की मात की जाए, तो तीन मैचों बाद चौथे मैच में केएल राहुल (KL Rahul) फॉर्म में लौटे और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाए थे। विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ मैचों में बल्लेबाज़ी में डगमगाए जरूर, लेकिन वे अनमोल हैं। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इस टूर्नामेंट में अब तक बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है। हालांकि, उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी ठोकी थी, लेकिन, उनकी सिग्नेचर फ़ॉर्म में नज़र नहीं आए।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।