खेल

पाकिस्तान के साथ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। दोनों ही टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस भी कर रही है। ऐसे में अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम (Team India) इस मैच के लिए मेलबर्न (Melbourne) पहुंच गई है। जहां, टीम शुक्रवार से प्रैक्टिस भी शुरू कर देगी।

बीसीसीआई (BCCI) ने मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में  रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या आदि सभी खिलाड़ी दिखें।

https://twitter.com/BCCI/status/1583010070127779840

भारत-पाकिस्तान के मैच का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन, मेलबर्न में होने वाले इस महामुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। दरअसल, 23 अक्टूबर को मेलबर्न में 80 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में भारत और पाक मैच बारिश में धुल सकता है। हालांकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ड्रेनेज व्यवस्था ठीक होगी और अगर बारिश कम हुई तो मैच पूरा खेला जा सकता है। 

बता दें कि, मेलबर्न में होने वाले भारत-पाकिस्तान जके इस मुकाबले के लिए पूरे टिकट्स भी बिक चुकी है। रविवार को इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में लगभग 1 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है। 

ज्ञात हो कि, वर्ल्ड कप के लीग स्टेज मुकाबलों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश आती है और इसकी वजह से मैच पूरा नहीं हो पता है तो फिर दोनों टीमें आपस में प्वाइंट शेयर करेंगे। 

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार