File Photo 
खेल

ODI World Cup जीतने का टीम इंडिया को मिला 'गुरुमंत्र', Sunil Gavaskar की टीम मैनेजमेंट को दो टूक

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा दौर एम इन हिंदी के बेहतरीन कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आगामी ICC ODI World Cup, 2023 के मद्देनजर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को खरी-खरी दो टूक में सलाह दी है। क्रिकेट की दुनिया के भीष्म पितामह गावस्कर का मानना है कि ICC ODI World Cup, 2023 से पहले भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी को आराम न दिया जाए। यदि वर्ल्ड कप जीतना है, तो टीम के नियमित खिलाड़ियों का आपस में खेलना जरूरी होगा, ताकि वे अच्छी साझेदारी के साथ बेहतर तालमेल बना सकें।

गौरतलब है कि फिलहाल टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है, जहां 3 मैचों की T20I Series में 1-0 से जीतने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour) खेल रही है। वन्दे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज़ की।

दूसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहम अब तीसरा और निर्णायक मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा। गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2022 के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर निकली भारतीय टीम में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India), विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) जैसे सीनियर खिलाड़ियों को नहीं भेजा गया। उन्हें  रेस्ट दिया गया है।

हालांकि, सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने से नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। लेकिन, गावस्कर का मानना है कि टीम में ज्यादा बदलाव और अनिश्चितता टीम इंडिया के उद्देश्य के लिए ठीक नहीं है। गावस्कर ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “ज्यादा और कम बल्लेबाजी का ख्याल अपने हाथ में होता है। लेकिन इस दौरान कोई आराम नहीं होना चाहिए, जो ODI World Cup, 2023 के मद्देनजर सही होगा।" 

उन्होंने आगे कहा, "लिमिटेड ओवर के मैचों में बेहतर पार्टनरशिप के लिए बल्लेबाजों को एक-दूसरे के फैसले पर भरोसे की जरूरत होती है। ऐसा तभी संभव है, जब वे नियमित तौर पर एक-दूसरे के साथ खेलते रहें।”

आपको याद दिला दें कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी हाल ही में भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Coach Team India) पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के मामले पर निशाना साधा था। 

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान