नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबले आज यानी रविवार 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। यह खिताबी मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG Final Match) के बीच खेला जाएगा। टी20 विश्व कप के पूरे सफर को देखें तो पाकिस्तान टीम ने शानदार तरीके से कमबैक किया है। क्योंकि, एक समय ऐसा भी था जब पाकिस्तान सुपर-12 मुकाबले से ही बाहर होने वाली थी, लेकिन फिर टीम की मेहनत और किस्मत की वजह से आज पाकिस्तान फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। पाक टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में पहुंची है।
वहीं, ग्रुप-1 में भी इंग्लैंड का सफर कुछ आसान नहीं था। इंग्लैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था, फिर खुद आयरलैंड से हार बैठी, हालांकि इसकी वजह बारिश थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के कारण धुल गया। इस तरह इंग्लैंड के तीन मैच में सिर्फ तीन अंक थे। लेकिन, बाद में बचे दो मैचों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की। फिर अंक तालिका में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सात-सात अंक थे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। जहां इंग्लैंड ने भारत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
तो चलिए अब जानते हैं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं…
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 13 नवंबर यानी रविवार को है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और इंग्लैंड का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
जोस बटलर(विकेटकीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान/फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड/क्रिस जॉर्डन/डेविड विली, आदिल राशिद।