नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022 Semi Final) का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ी बात कही है। सूर्यकुमार ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन, जोस बटलर का मानना है कि, आज खेले जाने वाले मैच में सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) को आउट करने का सिर्फ एक मौका मिलना चाहिए।
इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने पांच में से तीन मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार के बारे में बात करते हुए बटलर (Jos Buttler) ने कहा, ‘उनकी बल्लेबाजी को देखना बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो शायद अब तक के टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहा है। लेकिन जैसा कि दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के साथ होता है, विकेट लेने के लिए एक मौके की जरूरत होती है। हमें ऐसा करने के लिए एक रास्ता खोजने की जरूरत है।’
जोस बटलर (Jos Buttler) ने कहा, ‘उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह पूरी आजादी के साथ खेलते हैं। जाहिर तौर पर उनके पास सभी शॉट हैं, लेकिन वह खुद हर तरह के शॉट खेलने के मौके बनाते हैं। सिर्फ सूर्यकुमार के बारे में सोचना गलती होगी। मुझे लगता है कि उनके पास कुछ और बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं।’
सूर्यकुमार के अलावा जोस बटलर (Jos Buttler) ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को लेकर अपनी राय बताई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी गेंदबाज से कोई खौफ नहीं है। मैं अच्छी तैयारी के साथ उतरूंगा। मैं गेंद को उसकी काबिलियत के मुताबिक खेलूंगा ना कि गेंदबाज के अनुसार। जाहिर तौर पर यहां की रणनीति थोड़ी अलग होगी। हम जिस मैदान पर खेलते है वहां की बाउंड्री की दूरी मायने रखती है। ऐसे में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते समय सामंजस्य बैठाना पड़ता है।'
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत एक बहुत, बहुत मजबूत टीम है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम लंबे समय से लगातार मजबूत रही हैं।’