खेल

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली हुए चोटिल! सेमीफाइनल में खेलना हो सकता है मुश्किल

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Injured) चोटिल हो गए है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 10 नवंबर को इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वहीं, इसी प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए है। 

Curtsy : SportsTiger

रोहित शर्मा (Rohit Sharam) के नेतृत्व में भारतीय टीम के टी20 विश्व कप के 15 साल के सूखे को खत्म करने की उम्मीद है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक कल नेट्स में अभ्यास कर रहे थे। लेकिन, रोहित थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु की गेंद पर चोटिल हो गए। रघु की एक शॉर्ट पिच गेंद रोहित के हाथ में लग गई।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद से रोहित को चोट लग गई। विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पासर म्हाम्ब्रे रोहित की ओर दौड़े। फिजियो कमलेश जैन और टीम डॉक्टर भी वहां पहुंचे। उन्होंने रोहित के हाथ पर आइस पैक लगाया और वह 40 मिनट तक एक कोने में बैठे रहे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास किया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharam) ने बुधवार को कहा, ‘मुझे कल प्रैक्टिस के दौरान गेंद लग गई थी लेकिन फिलहाल सब ठीक है। हां चोट लगी थी लेकिन अभी सब ठीक महसूस कर रहा हूं।’ लेकिन, इसी दौरान विराट कोहली नेट्स में अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए। विराट नेट्स में अभ्यास कर रहे थे और हर्षल पटेल की उन्हें लग गई। इसके बाद विराट ने तुरंत प्रैक्टिस बंद कर दी। वह कुछ देर के लिए नेट से बाहर चले गए। हालांकि खबर सामने आ रहे हैं कि विराट की चोट गंभीर नहीं है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी