नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में 2022 (T20 World Cup 2022) में आज यानी 5 नवंबर को श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां, इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसंका (Pathum Nissanka) ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मैच में एक नई उपलब्धि भी हासिल की है। निसंका ने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रनों का आंकड़ा छू लिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ निकंसा ने 45 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुल 2 चौके और पांच छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148।89 का रहा। साथ ही निसंका ने अपना 9वां इंटरनेशनल अर्धशतक भी जड़ा। उन्होंने 35 परियों में 1000 रन पूरे किए। निसंका ने 36 मैचों की 35 पारियों में 29.85 की औसत से रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में उनका हाई स्कोर 89 रन रहा, जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में बनाया था।
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1588821117695033344
मैच की बात करें तो, श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका ने शानदार शुरुआत और उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। लेकिन, निसंका के बाद कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाया था।
वहीं, जवाब में मैदान पर उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी शानदार रही। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने बेहतरीन ओपनिंग की। इस दौरान बटलर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। जबकि, हेल्स ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए। टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।