PIC: Twitter 
खेल

बारिश नहीं कर पाएगी सेमीफाइनल का मजा किरकिरा, आईसीसी ने की खास व्यवस्था

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इस समय ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खेला जा रहा है। जहां, सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है। ऐसे में आईसीसी (ICC) ने अब सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह तैयारी कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले को बारिश ख़राब नहीं कर पाएगी। 

दरअसल, इस टूर्नामेंट में बारिश की वजह से कई मैचों पर असर पड़ा। कई मुकाबलों को रद्द करना पड़ा। जिसकी वजह से बड़ी-बड़ी टीमों को नुकसान भी झेलना पड़ा। साथ पॉइंट्स टेबल में भी काफी असर पड़ा। ऐसे में अब बारिश टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल पर असर न डाले, इसके लिए आईसीसी ने पूरी तैयारी कर ली है।   

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल से नॉकआउट मुकाबले शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इन मैचों के दौरान बारिश किसी तरह की परेशानी खड़ी न कर सके इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। दरअसल, अगर बारिश के कारण निर्धारित सेमीफाइनल और फाइनल के दिन मैच का नतीजा नहीं निकल पाएगा, तो इसे अगले दिन पूरा किया जा सकेगा। 

ऐसे में अगर 9 नवंबर को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड और 10 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान अगर बारिश आ जाती है, तो इस मैच को अगले दिन यानी रिजर्व डे में पूरा किया जा सकेगा।  

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान एडिलेड ओवल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में बारिश इस मुकाबले का मजा किरकिरा नहीं कर सकती। हालांकि, मैच के दिन एडिलेड में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बारिश आ भी जाती है तो इस मैच को अगले दिन पूरा किया जा सकेगा। 

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी