PIC: Twitter 
खेल

टी20 वर्ल्ड कप के मैच में हुआ बड़ा हादसा, सिर के बल मैदान पर गिरा बच्चा- देखें VIDEO

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: किसी भी खेल (Sports) के दौरान कई बार कई तरह के अजीबो-गरीब चीज़े देखने मिलती है। हाल ही में साउथ अफ्रीका और भारत (IND vs SA) के बीच हुए मुकाबले में सांप निकल आया था। इस घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लेकिन, अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देखकर आपका दिल भी कांप जाएगा। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में एक मैच के दौरान मासूम बच्चा सिर के बल मैदान पर गिर जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से ही बच्चे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। 

https://twitter.com/amenners/status/1581888596906508288

यह घटना क्वालीफाइंग राउंड में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए एक मुकाबले के दौरान का है। ऐसा बताया गया कि बच्चा दौड़ रहा था, तभी उसका पैर फिसला और इस वजह से वह लोहे के पाइप से टकराकर मैदान पर सिर के बल गिर जाता है। यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया और बच्चे का वीडियो वायरल हो गया। 

वहीं, इसी वीडियो पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) के CEO निक हॉकली ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है कि सब ठीक होगा। मैं इस समय होबार्ट में नहूीं हूं, लेकिन यह मान लीजिए कि बच्चा ठीक है।'

मुकाबले की बात करें तो, सोमवार को यह मैच दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया था। यह क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-बी में तीसरा मैच था। इस मैच में किसी को भी उलटफेर की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उलटफेर हुआ और स्कॉटलैंड टीम ने विंडीज को 42 रनों से बुरी तरह रौंद दिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जबकि 161 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 118 रनों पर ही सिमट गई। 

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी