खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ा

काजल चोपड़े

ब्रिसबेन: भारत का बुधवार को यहां न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Warm Up) के खिलाफ गाबा मैदान पर दूसरा और अंतिम क्रिकेट अभ्यास मैच लगातार हो रही बारिश (Rain) के कारण एक भी गेंद डाले बिना रद्द हो गया। भारत और न्यूजीलैंड दोनों की टीमें मैदान पर उतर भी नहीं सकी थीं क्योंकि इसी जगह पर दिन के पहले अभ्यास मैच के दौरान ही बारिश आ गयी थी जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ही ओवर खेल पायी थी।

इससे पहले भारत (India vs Australia) ने सोमवार को यहां पहले अभ्यास मैच में मेजबान आस्ट्रेलिया को छह रन से हराया था। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने केएल राहुल (57 रन) और सूर्यकुमार यादव (50 रन) के अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया था और आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के 54 गेंद में 76 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के बावजूद इस लक्ष्य का बचाव किया था।

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किये गये मोहम्मद शमी (चार रन देकर तीन विकेट) ने अंतिम ओवर में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया जिसमें चार खिलाड़ी आउट हुए थे और इस गेंदबाज ने तीन विकेट अपने नाम किये थे। (एजेंसी)

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी