File Photo 
खेल

Super-12 में भारत का अंतिम मुकाबला अगर हुआ रद्द, तब क्या होगा? कौन रहेगा और कौन बाहर होगा सेमीफाइनल की रेस से? जानिए पूरा गणित

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारत ने बीते बुधवार, 2 नवंबर को बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर (India vs Bangladesh T20 World Cup, 2022 Super-12 Match) ICC T20 World Cup 2022 के Group-2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन में बेहतरीन छलांग मारी। लेकिन, नॉकआउट मैच में भारत की जगह अभी पक्की नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका फिलहाल सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। बीते गुरुवार, 3 नवंबर को पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को (Pakistan vs South Africa T20 World Cup, 2022) हराकर सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन की दौड़ के लिए और भी टीमों के लिए उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

यदि, टीम इंडिया सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ (India vs Zimbabwe T20 World Cup, 2022) जीत दर्ज़ करती है,  (IND vs ZIM) में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतता है, तो भारत अपने ग्रुप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पोजिशन पर और मजबूत हो जाएगा। लेकिन, अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया, तो क्या होगा ? आइए जानें -

फिलहाल, टीम इंडिया के खाते में 6 प्वाइंट्स हैं और और अपने ग्रुप में टॉप पर है। साउथ अफ्रीका 5 प्वाइंट्स के साथ दूसरे, 4 प्वाइंट्स के साथ पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है। यदि बारिश खलल डालती हैनौर भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट्स मिलेंगे। और भारत के 7 प्वाइंट्स हो जाएंगे।

यदि ऐसा हुआ, ti, टीम इंडिया ICC T20 World Cup 2022 Semifinal Match के लिए क्वालीफाई कर लेगी। लेकिन ग्रुप विजेता के तौर पर भारत का और आगे जाना तय नहीं हो पाएगा।  बढ़िया नेट रन रेट की वजह से और यदि साउथ अफ्रीका अगले मैच में नीदरलैंड को हरा देता है (South Africa vs Netherlands T20 World Cup, 2022) तो इस ग्रुप में प्वाइंट्स के लिहाज से टॉप पर पहुंच जाएगा।

इसके अलावा, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में जीत दर्ज़ करने वाली टीम (Pakistan vs Bangladesh T20 World Cup, 2022)  विजेता (PAK vs BAN) सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकेगी, जब नीदरलैंड्स की टीम साऊथ अफ्रीका को हरा देती है। साउथ अफ्रीका की जीत होगी, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों देश इस ताज़ा वर्ल्ड कप में आगे की रेस से बाहर हो जाएंगे। क्योंकि, प्वाइंट्स टेबल में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों 7 प्वाइंट्स लेकर टॉप पर होंगे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी