PIC: Twitter 
खेल

विराट कोहली की शानदार पारी के अलावा अश्विन की चतुराई आई काम, इस तरह दिलाई टीम इंडिया को जीत- देखें वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में अपने पहले मैच में जिस तरह भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को धूल चटाई है, उसकी इस समय चारों तरफ जमकर वाहवाही हो रही है। विराट कोहली (Virat Kohli) भारत की जीत के हीरो रहे। अपनी पारी में कोहली ने शानदार खेल दिखाया, इस मैच में वह 82 रनों पर नाबाद रहे। भले ही कोहली ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया, लेकिन आर. अश्विन (R. Ashwin) की चतुराई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

दरअसल, अश्विन जब भारत के लिए बल्लेबाजी करने उतरे तब भारत की पारी ऐसे मोड़ पर थी कि कुछ भी हो सकता था। उस समय दोनों ही टीमों के लिए काफी प्रेशर का माहौल था। टीम इंडिया को उस वक्त 1 गेंद में 2 रनों की जरूरत थी। तभी अश्विन ने ऐसी चतुराई दिखाई, जिसने भारत की जीत को सुनिश्चित कर दिया।

https://twitter.com/ajlookout/status/1584211567964409859

क्रिकेट मैदान पर अश्विन अपनी चतुराई के लिए काफी मशहूर हैं। अश्विन ने अपनी इसी सूझ बूझ का परिचय एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ दिया। दरअसल, अश्विन जब भारत के लिए बल्लेबाजी करने उतरे, उस समय टीम इंडिया को 1 गेंद में 2 रनों की जरूरत थी। तभी अश्विन ने चतुराई दिखाते हुए मोहम्मद नवाज की गेंद को लेग स्टंप से बाहर जाने दिया और गेंद वाइड हुई। 

https://twitter.com/acivilizedape/status/1584272200541958145

इतने प्रेशर में भी जिस तरह अश्विन ने चतुराई दिखाई वह भारत के बहुत काम आई। वाइड होने से भारत का स्कोर लेवल में हो गया। जिसके बाद अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन के लिए मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेला और भारत को जित दिलाई। सोशल मीडिया पर अश्विन की जमकर तारीफ भी की जा रही है। 

मैच की बात करें तो, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ने ही अपना विकेट जल्दी खो दिया था। हालांकि बाद में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने मिलकर भारत की पारी संभाली, जहां पंड्या ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जिसमें अश्विन ने सिंगल लिया और भारत ने जीत दर्ज कर पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। 

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा